अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
प्रतापगढ़ । अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन प्रताापगढ़ मे शपथ ग्रहण समारोह मे अतिथि एसडीएम सदर पंकज वर्मा, पूर्व सूचना अधिकारी जेएन यादव, वर्तमान सूचना अधिकारी सविता यादव,भूतपूर्व चेयरमैन नगरपालिका हरिप्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे । अपने संबोधन मे हरिप्रताप ने कहा पत्रकार एक आईना होते हैं जो समाज को एक नई दिशा की

ओर ले जाते है तथा उनके द्वारा सच सामने लाया जाता है । जब देश गुलाम था तभी पत्रकारों ने बढ़चढ़कर आजादी के आंदोलन में और सूचनाओं को एक दूसरे तक पहुंचाने का काम करते थे । पत्रकार शब्द ही अपने आप में पूर्ण है । पत्रकारों की गरिमा को बनाए रखना है । पत्रकारों पर होने वाले हमले पत्रकारों की सुरक्षा मुख्य विषय है वर्तमान सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और हरि प्रताप ने यह भी कहा कि हम सरकार से और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस विषय पर चर्चा जरूर करेंगे ।
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
