ब्लाक प्रमुख के प्राइवेट गनर की रायफल से एक व्यक्ति की मृत्यु

हमीरपुर । थाना जरिया संजय उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र भारत नाई निवासी मोहल्ला कैलाश पटेलनगर, गोहाण्ड थाना जरिया अपने मकान के बगल में परचून की दुकान पर बैठा था। ब्लाक प्रमुख गोहाण्ड श्री मुकेश राजपूत का प्राइवेट गनर मनोज पुत्र धरमपाल निवासी बीरा लाईसेंसी राइफल लिये परचून की दुकान पर पहुॅचा तथा संजय से बातचीत करते समय उसकी रायफल से गोली चल गयी, जिससे संजय उपरोक्त घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।
