कनिष्ठ लेखाधिकारी, आवास विकास परिषद, मेरठ को 15,000 रूपये उत्कोच लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र मे भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ इकाई द्वारा शिकायतकर्ता श्री नौशाद निवासी मुमताजनगर थाना ब्रम्हपुरी जनपद मेरठ की सूचना पर रामपाल

भाष्कर कनिष्ठ लेखाधिकारी, आवास विकास परिषद, मेरठ को 15,000 रूपये उत्कोच लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दुकान क्रय करने के उपरांत नामांतरण की एवज में 15,000 रूपये की मांग की गयी थी ।
इस संबंध में थाना नौचंदी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
