भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम खानपुर में आयोजित हुई चैपाल

0 39
बहराइच । शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड हुजूरपुर के ग्राम खानपुर में चन्द्रभान श्यामा देवी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित चैपाल का जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय खानपुर की छात्राओं डिम्पल ओझा, सृष्टि दुबे, सपना मिश्रा व निधि मिश्रा द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागतगीत तथा छात्र-छात्राओं मोहित गुप्ता, अंगद गुप्ता, अवधेश मिश्रा, विनय मिश्रा, राम फेरन गौतम, छोटू गौतम, रोशन मिश्रा, सूरज, रामू गुप्ता, आदर्श मिश्रा व प्रियान्श मिश्रा द्वारा दहेज प्रथा उन्मूलन विषयक एकांकी पाटक की प्रस्तुत की गयी। आकर्षक प्रस्तुति के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षिका नेहा व छात्र-छात्राओं को नकद रूप से पुरस्कृत किया। चैपाल के दौरान श्रीमती मंजू, नीलम, सोनी, सुनीता, आसरून, रहीमा, बानों, सकीना, सुमन व पूजा सहित 12 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा 03 बच्चों रवि कृष्णा, मेनका व आफरीन को अन्नप्राशन कराया गया। चैपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम के लिए 100 शौचालय का लक्ष्य आवंटित करने की घोषणा भी की।
चैपाल के दौरान विद्यालय भवन मरम्मत योग्य पाये जाने पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया क्षेत्र पंचायत प्रमुख के सहयोग से 14वें वित्त आयोग की धनराशि से विद्यालय भवन व आॅगनबाड़ी केन्द्र की आवश्यक मरम्मत करायी जाए। चैपाल के दौरान यह ज्ञात

होने पर कुछ इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्प ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी को संचालित रखा जाय। सम्पूर्ण ग्राम पंचायत का विद्युतीकरण न होने के कारण डीएम ने 08 सोलर लैम्प पोस्ट स्थापित कराये जाने का निर्देश दिया। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि आनलाइन प्राप्त आवेदन-पत्रों में से सभी पात्र लोगों की पेंशन तत्काल स्वीकृत कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सत्यापन के दौरान स्थिति संतोषजनक पाए जाने पर डीएम ने कोटेदार को निर्देश दिया कि सभी पात्र लोगों को नियमानुसार खाद्यान्न इत्यादि का वितरण करते रहें। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण कार्य में किसी प्रकार की शिकायत न आए। श्री सिंह ने उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिया कि चैपाल के दौरान लोक निर्माण विभाग के सम्बन्धित अधिकारी की उपस्थिति भी सुनिश्चित करायी जाए। ग्राम के सम्पर्क मार्ग की मरम्मत के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को आश्वस्त किया गया कि बजट उपलब्ध होते ही सम्पर्क की आवश्यक मरम्मत करा दी जाएगी। ग्राम में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिया युवक मंगल दल के माध्यम से ग्राम में खेलकूद का आयोजन कराएं।
चैपाल को सम्बोधित करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में खुरपका-मुहॅपका रोग की रोकथाम के लिए 15 मार्च से 31 अप्रैल 2018 तक टीकाकरण अभियान संचालित किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अभियान के दौरान अपने मवेशियों का टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में पशु के बिना खेती करना अगर असंभव नहीं तो कठिन अवश्य है। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा पशु बीमा योजना संचालित की जा रही है साथ ही छुट्टा जानवरों की समस्या से निजात के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर गौशाला स्थापित कराये जाने के लिए जनपद में गौसेवा समिति का गठन किया गया है।
इस अवसर पर डीपीएम एनएचएम डा. आर.बी. यादव, ने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण व आयरन गोली के महत्व, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव द्वारा शिक्षा के महत्व, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती लवी मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की पात्रता इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। चैपाल के दौरान अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं की पात्रता इत्यादि के सम्बन्ध में उपयोग जानकारी प्रदान की।
चैपाल के दौरान कुछ ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि उनके मवेशियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि चिकित्सक दल भेज कर ग्राम के अवशेष मवेशियों का टीकाकरण करा दिया जाय। श्री सिंह ने ग्रामवासियों का आहवान्ह किया कि अपने बच्चों को विद्यालय व आॅगनबाड़ी केन्द्र अवश्य भेजें। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को शिक्षा मिलेगी तथा पोषाहार व एमडीएम से उनका स्वास्थ भी बेहतर होगा। जिलाधिकारी ने चैपाल के दौरान अपील की कि ग्राम के सक्षम लोग अपने संसाधन से शौचालय बनवाकर उनका उपयोग में लाएं।
चैपाल के दौरान ग्रामवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ कैम्प भी आयोजित किया गया। जहाॅ पर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षणोपरान्त लोगों को निःशुल्क दवा इत्यादि का वितरण किया गया। चैपाल का संचालन खण्ड विकास अधिकारी तेजवन्त सिंह व प्रगतिशील कृषक बब्बन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रगतिशील कृषक पं. हनुमान प्रसाद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गौशाला स्थापना के लिए लोगों प्रेरित किया तथा अधिकाधिक गौपालन करने की अपील की।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा वीरेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती लवी मिश्रा, तहसीलदार शिवध्यान पाण्डेय सहित अन्य जिला, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, ग्राम प्रधान अंग्रेज़ सिंह, प्रगतिशील कृषक सरयू प्रसाद सिंह सहित अन्य कृषक तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More