धुआँ धार प्रचार के दौरान मनोज त्यागी ने सोनिया विहार इलाके में घर घर जनसंपर्क किया

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। करावल नगर विधानसभा के सोनिया विहार इलाके में आम आदमी पार्टी के कद्दावर प्रत्याशी मनोज त्यागी ने आज घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के साथ भंडारे में हिस्सा लिया। सोनिया विहार ए ब्लॉक में अपने साथियों सहित गलियों में घूम रहे आप प्रत्याशी मनोज त्यागी ने इलाके के बुजुर्गों, महिलाओं से विजय का आशीर्वाद मांगा। भैरो बाबा के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके साथ सुंदरलाल कश्यप, विजेंदर कश्यप, रमन कश्यप, धर्मवीर सिंह, विक्रम, सोनू, दीपक कश्यप, शिवम, आशीष तोमर, मोनू तोमर संजीव शर्मा, प्रियरंजन, जितेंद्र, बृजेश शर्मा, आदि ने हिस्सा लिया। क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए मनोज त्यागी ने कहा- क्षेत्र की जनता हमारे काम को देख कर वोट देगी, नारकीय जीवन जी रही सोनिया विहार की जनता करावल नगर में बदलाव चाहती है, वह आज भी नानकसर सभापुर पुश्ता दोहरीकरण का ख्वाब देख रही है, हमारी पार्टी ने काम किया है हम आगे भी काम करेंगे।

