भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

धूमधाम से मनाया गया विकल भड़ाना का जन्मदिन

0 18

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

डीएलएफ अंकुर विहार/गाजियाबाद। भड़ाना ग्रुप डीएलएफ अंकुर विहार के मालिक विकल भड़ाना का जन्मदिन 6 जनवरी को धूमधाम से मनाया गया। मृदुलभाषी व सरल स्वाभाव के धनी विकल भड़ाना को उनके जन्मदिन पर सुबह से शाम तक सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले उनके शुभ चिंतको और चाहने वाले लोगों का तांता लगा रहा। शाम के समय उनके कार्यालय पर तथा और भी कई जगह केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में मेहरचंद्र प्रधान जी के कार्यालय पी एन बिहार पर केक काटकर विकल भड़ाना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मेहरचंद प्रधान व विकल भड़ाना के अलावा मुख्य रूप से चौधरी भोपाल सिंह, वार्ड 45 के सभासद प्रवीन भाटी, सुधाकर तिवारी, विपिन कसाना, अवधेश पांडे, पप्पू पवार के अलावा काफी संख्या में लोगों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इसी तरह कार्यालय पर सुरेश पाल (कनक बिग स्टोर), नरेंद्र भाई, राहुल शर्मा, प्रशांत राय, टोनी राय, बंटी राय, के अलावा दर्जनों की संख्या में लोगों ने कार्यालय पर आकर बधाइयां दी और केक काट कर जन्मदिन धूमधाम से संपन्न किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More