जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा – डाक्टर पी के मिश्रा

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। अपने साथियों सहित गलियों में घूम रहे कांग्रेस पार्टी के करावल नगर विधानसभा प्रत्याशी डा. पी.के. मिश्रा से हमारी मुलाकात सोनिया विहार स्थित आवास पर हुई। डा. पी.के. मिश्रा ने कहा कि करावलनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता अब ऊब गई है। उन्होंने कहा कि वायदों से कार्य नही चलता जनता को विकास चाहिए। डा. मिश्रा ने कहा कि करावलनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा तो वायदा नही विश्वास दिलाता हूं कि करावलनगर विधानसभा का चहुंमुंखी विकास कराऊंगा। नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्रवासियों की परेशानियों से व्यथित डा. पी.के. मिश्रा ने कहा- दिल्ली में हताशा है निराशा है, उनकी समस्याओं का निदान किसी भी जन प्रतिनिधि ने नही किया और ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि पिछले 10 सालों से एक ऐसी सरकार यहां सत्ता का सुख भोग रही है जिसने बदलाव के नाम पर दिल्ली के लोगों को ठगा है, पूर्वांचल और उत्तरांचल ही नही कांग्रेस सर्वसमाज की एकजुटता उनके क्षेत्र के विकास का आह्वान करती है। आज मै आप के लिए आपके क्षेत्र में इसलिये हूं कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करा सकूँँ। निश्चित तौर पर आज बदलाव का वक्त है। आप सभी ने एक व्यक्ति को पांच साल कार्यकाल विकास के लिए दिये और नतीजा आपके सामने है। अब तो जागिये और हमे भी एक बार मौका दें।
