भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

घर में युवक ने बनाई मां दुर्गा की प्रतिमा, तैयार किया तीन फिट मां दुर्गा की मूर्ति

0 29

विक्की गुप्ता की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । नगर क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी 18 साल के धीरज चौरसिया ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा को लेकर घर में मां दुर्गा की प्रतिमा बना डाली।वह हर साल अपने हाथो से बनाई हुई प्रतिमा अपने घर पर स्थापित करते है।

धीरज चौरसिया लगभग 1 माह पहले से ही 3 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहे हैं।प्रति वर्ष यह अपने हाथों से बनाई प्रतिमा ही स्थापित करते है।कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस बार केवल 3 फीट की ही मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई है नहीं तो इससे पहले 8 से 10 फीट तक की मां दुर्गा की प्रतिमा बनाते चले आ रहे हैं। प्रतिमा को बनाने में लगभग 1200 ,1300 रुपए खर्च होते हैं। प्रयागराज संगम नदी से पवित्र धरती से मिट्टी को लाकर और गंगाजल से बनाते हैं।धीरज चौरसिया कहते है कि मां की मूर्ति बनाने मे उन्हे जो दैवीय सुख प्राप्त होता है वो अकल्पनीय है।वह हर साल नव रात्रि आने का बेसब्री से इंतेजार करते है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More