अनियमिताओं के चलते अनुबंध पत्र किया गया निलंबित
धर्मेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
लहरपुर, सीतापुर। नगर के मोहल्ला जमा टोला की उचित दर विक्रेता श्रीमती अफसाना बेगम के द्वारा कार्ड धारकों से अभद्र व्यवहार निर्धारित मात्रा से कम गल्ला दिए जाने एवं वितरण संबंधी गंभीर अनियमिताओं के चलते अनुबंध पत्र किया गया निलंबित व दुकान पर लगे कार्ड धारकों को अग्रिम आदेशों तक मिसबाहुद्दीन उचित दर विक्रेता के यहां किया गया सम्बद्ध । जातव्य के विनीत जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल निवासी मोहम्मद जमटोला के द्वारा शिकायत की गई थी कि उचित दर विक्रेता अफसाना बेगम द्वारा कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है एवं उचित दर विक्रेता व उनके पति अलीम अभद्र व्यवहार करते है राशन कार्ड धारक श्रीमती रिंकी, गप्पू गौड़, शिवा मिश्रा, महेंद्र कुमार तिवारी, पंकज जयसवाल, संदीप, श्रीमती रेशमा ,प्रदीप, सूरज जायसवाल, अर्चना, अशर्फीलाल, राजकुमार आदि ने आरोप लगाया था कि कोटेदार द्वारा उन्हें निर्धारित मात्रा से कम गल्ला दिया जाता है यही नहीं उचित दर विक्रेता के पति के द्वारा यूनिट चढ़वाने के नाम पर अवैध वसूली भी की जाती है। उक्त शिकायतों की जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा के द्वारा विगत 19 जून को की गई थी जांच में राशन का स्टॉक सही पाया गया जबकि दुकान पर अंतोदय कार्ड धारकों की वॉल पेंटिंग व उच्च अधिकारियों के दूरभाष नंबर अंकित नहीं पाए गए व उचित दर विक्रेता द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन न देना, अभद्र व्यवहार करना, अवैध वसूली सहित अनियमिताएं पाई गई थी जिसके चलते जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा उचित दर विक्रेता अफसाना का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में क्षेत्रीय निरीक्षक कविता वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित दर विक्रेता का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है व कार्ड धारक पास के उचित दर विक्रेता मिसबाहुद्दीन के यहां सम्बद्ध कर दिए गए हैं।
