मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्री निशा ने लगाई फांसी, बीमारी का दंश झेल रही पोती ने तोड़ा दम


डॉ दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम हसनपुर में राम कृपाल सरोज की पुत्री निशा पत्नी अमित सरोज ने आज बुधवार को दोपहर उस समय घर के अंदर दरवाजा बंद करके रस्सी गले में बांध कर छत के चुल्ले के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली जब राम कृपाल सरोज की पोती की तबियत खराब होने से सरोजनी नायडू चिल्ड्रेन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती करके इलाज करा रहे थे । इधर ग्रामीणों ने जब देखा तो राम कृपाल सरोज को सूचना दी ओ तत्काल वहां से घर भाग कर आए और थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर को सूचना दी थानाध्यक्ष सदानन्द राय और क्षेत्रीय प्रभारी रणजीत उपाध्याय, सिपाही सुशील कुमार यादव, अभिषेक कुमार मल्ल, आदर्श साहू, महिला कांस्टेबल श्रद्धा सिंह व अन्य सिपाहियो के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लाश ससुराल से आए लोगों के समक्ष दरवाजा की कुण्डी तोड़वाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती पोती की भी मृत्यु कुछ ही घंटो बाद हो गई जिसकी खबर सुनकर उपस्थित ग्रामीण स्तब्ध हो गए। बेटी और पोती की मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
