भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री उमाशंकर चौरसिया को मजबूती प्रदान करने के लिए पहुंचे मुंगरा बादशाहपुर

0 35

भारतीय जनता पार्टी सबसे झूठी पार्टी- सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री

——————————————————-

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में हर सीट पर सपा के मजबूती के लिए मुंगरा बादशाहपुर के सुजानगंज बाईपास रोड पर स्थित समाजवादी पार्टी के चुनावी कार्यालय पर सपा के पूर्व कैबिनेट उच्च शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा पहुंचे जहां पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया ! पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उत्साह वर्धन किया, और बड़ी संख्या में उपस्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज का हित केवल समाजवादी पार्टी से ही हो सकता है इसलिए सपा प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया को भारी बहुमत प्रदान करते हुए एक बड़ी जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करें, और कहा कि इस बार निश्चित रूप से मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका में समाजवादी पार्टी झंडा फहरेगा, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया से प्रेस वार्ता करते हुए कई सवालों के जवाब को भी दिया, प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे झूठी पार्टी है और वादाखिलाफी करने वाली सरकार है,
युवाओं को रोजगार देने के बजाय रोजगार समाप्त करने का कार्य किया है, महिलाओं को सुरक्षा देने के बजाय आए दिन प्रदेश के अंदर महिलाएं उत्पीड़न और बलात्कार जैसी घटनाओं का शिकार हो रही है, बच्चियां सुरक्षित तक नहीं है, और दूसरी तरफ सरकार कहती है हम जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत को प्रदेश की जनता जान भी रही है और समझ भी रही है, सड़कों पर गुंडे माफिया खुलेआम गोलीबारी और बमबारी कर रहे हैं, पुलिस कस्टडी में भी हत्याएं हो जा रही हैं, इसलिए अब देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी है और समाजवादी पार्टी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, स्थानीय मुद्दों पर जवाब देते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट, नाली और इंटरलॉकिंग, खेलकूद स्थल , नई सड़कों का निर्माण, गरीबों को आवास का लाभ पहुंचाना, बिजली पानी जैसी व्यवस्थाओं से लैस करना मुद्दा रहेगा!
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राज मूर्ति सरोज, जिला सचिव रामलाल पाल, विधानसभा सचिव रामसनेही यादव, रामबली यादव, अनिल यादव, अनिल विश्वकर्मा, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, व बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे!

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More