भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सरकारी नौकरी दिलाने व लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी छोटे कर्मचारियों की बनी गले की फांस

0 14

दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने व लोन दिलाने के नाम पर जनपद जौनपुर से संचालित मॉर्जन मोटिवेशनल इंटेलिजेंस सर्विस(ओ पी सी ) प्रा ० लि ०द्वारा बिजनेश इंक्यूबेटर के नाम से किया जा रहा था जिसमें प्रबन्ध निदेशक श्रीमती बिन्दु प्रजापति जो अपने को एक सामाजिक कार्य कत्रिय के रूप में बताई जाती है बिन्दु प्रजापति और कोई नहीं ये जनपद जौनपुर के उद्यान विभाग के निरीक्षक के पद पर कार्यरत भोला प्रजापति की धर्म पत्नी है । इसमें जिन महिलाओं को कम्पनी का प्रचार प्रसार के लिए रखा गया था उनसे छ हजार छ सौ रुपए लेकर नियुक्त किया गया था और उनकी सैलरी महीने की छ हजार बताई गई थी और उनको यह निर्देश दिया गया था कि क्षेत्र में आप लोग गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करे । इसमें दस लाख का लोन मिलेगा पांच साल में किस्त द्वारा जमा करना पड़ेगा और साढ़े तीन लाख का छूट रहेगा जो दस लाख रुपए जमा करा देगा उसको उसी समय सरकारी नौकरी मिल जाएगी। जिसमें गांव की महिलाएं कम्पनी के लुभावनी झासे में आकर एडी चोटी तक जोर लगा कर लाखों रुपए जमा करा दिए मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक संतोष पटेल निवासी कमालपुर व भोला प्रजापति उद्यान निरीक्षक जौनपुर के देख रेख में संचालित हो रहा था । इस फर्जी कम्पनी का भंडफोड़ तब हुआ जब फाईल तैयार करने के नाम पर भोला प्रजापति व संतोष पटेल के हाथ लाखो रुपए जमा किए जाने के बाद तीन माह के अन्दर पैसा देने का वादा पूरा नहीं हुआ तो लोग आवाज उठाना शुरू किए तो भोला प्रजापति सन्तोष पटेल अब तब करते साल बिता दिए तो लोगों का सब्र टूट गया जब लोगों ने दबाव बनाया तो कहे जौनपुर आओ यही पैसा देगे वहां जाने के बाद गाली गलौज देने लगे और पैसा देने से इन्कार कर दिए तो श्रीमती अंगुरा पटेल जौनपुर कोतवाली में मुकदमा तो लिखवा दिया । पुलिस विभाग भोला प्रजापति को थाने लाकर देर रात तक बैठाने के बाद किस खुशी में चालान न करके छोड़ दिया यह संदिग्ध बना हुआ है। सन्तोष पटेल जब कि खुले आम टहल रहा है। अब देखना ये है कि पुलिस विभाग गिरफ्तारी करती भी है कि ऐसे भ्रष्ट लोगों के सामने बौना बन कर चुप्पी साधे रहती है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More