भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कड़ी मशक्कत के बाद चार दिन पूर्व गायब हुए बुजुर्ग का कुएं से बरामद हुआ शव

0 10

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजा

—————————————–

रमेश बाजपेई की रिपोर्ट

ऊंचाहार रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चार दिन पूर्व गायब हुए 62वर्षीय बुजुर्ग का शव कुएं से बरामद हुआ है। आपको बता दे कि ग्रामपंचायत पूरे उपध्धन मजरे डीह निवासी दिनेश सिह पुत्र स्वर्गीय जंगबहादुर सिह 28/3/2023 को लगभग 3बजे अपने खेत गए हुए थे और जब वापस घर नही लौटे तो परिजनों ने दिनेश सिह की खोज की किन्तु उनका कोई पता नही लगा परिजन जब खेत की तरफ खोजते हुए गये तो खेत के पास मे दिनेश सिह के कपडे चप्पल एवं डन्डा मिला। परिजनो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर थाना अध्यक्ष समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर कुएं मे खोताखोरो और कांटे से खोज करवाया किन्तु कुएं मे कुछ नही मिला परिजनो ने इसकी सिकायत उच्चधिकारियों को दी आज फिर मौके पर सीओ सलोन अमित सिह थाना अध्यक्ष प्रबीण कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुच कर पम्पसेट व गोताखोरो के माध्यम से खोज करवायी तो गोताखोरो के अनुसार कुएं मे आज भी कुछ नही मिला परिजन अभी भी कुएं मे होने की आशंका जता रहे थे पम्पसेट के माध्यम से कुएं से पानी निकाला जा रहा था आज लगभग 3 बजे कुए मे शव.दिखाई दिया जिसे पुलिस ने बाहर निकलवा कर शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More