अयोध्या के पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने जवानों के साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया पैदल मार्च


अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। कल प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे से पूर्व आज दिनांक 04.08.2020 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या श्री दीपक कुमार महोदय ने 05 अगस्त को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जनपद अयोध्या में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्ययवस्था का जायजा लिया तथा प्रमुख बैरियर/पॉइंट पर लगे सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे प्रधानमंत्री सहित अन्य विशिष्ट जनों की सुरक्षा में कोई कोताही न रहने पाए। प्रशासन कल के ऐतिहासिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है आज से ही उसके व्यवस्था करते हुए जनपद की सीमाओं को सील करते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया है और स्थानीय लोगों को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति है।
