विधायक ने सांसद को बांधी राखी


मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मंगलवार को मछलीशहर के लोकप्रिय सांसद बी पी सरोज के आवास मादरडीह पर मडियाहू की विधायक श्रीमती डॉ लीना तिवारी ने जाकर राखी बांधा । इस मौके पर सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लोगों के ऊपर किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दूंगा । सांसद ने विधायक डा. लीना तिवारी का धन्यवाद किया और रक्षाबंधन की बधाई दिया । इस मौके पर सांसद बी.पी. सरोज की धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रावती बी सरोज भी मौजूद थीं।
