भूमि पूजन से 1 दिन पूर्व अयोध्या की दिवाली


अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। जैसा कि पूर्व विदित है कि कल 5 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम होना है परंतु इस आयोजन को लेकर 1 दिन पहले से ही अयोध्या का पूरा वातावरण भक्तिमय एवं राम मय हो गया है यहां का उत्साह अपनी चरम सीमा पर है इसी उपलक्ष में आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया अयोध्या की हर गली हर सड़क हर मंदिर से लेकर नया घाट राम की पैड़ी सहित संपूर्ण शहर रोशनी से नहा उठा ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घरों पर दीपक जलाया।


