कोतवाली पुलिस द्वारा छापेमारी 5 बोरी नशीला पदार्थ बरामद

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। कोतवाली पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या आशीष तिवारी के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के तहत बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार यादव के नेतृत्व में एसएसआई राजेश कुमार, उप निरीक्षक अजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा टीम के साथ दोपहर लगभग 2:15 बजे कोतवाली क्षेत्र के बिलारी चौराहे पर स्थित मोनू किराना स्टोर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गुटखा, पान मसाला, तंबाकू मिलाकर 5 बोरी नशीला पदार्थ बरामद किया गया। दुकानदार द्वारा लाक डाउन का उल्लंघन करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का दोषी पाए जाने के कारण दुकानदार प्रदीप गुप्ता उर्फ मोनू पुत्र परशुराम गुप्ता उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बिलारी, थाना कोतवाली बीकापुर को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। और अभियुक्त के खिलाफ अपराध संख्या 301/20 धारा 269/270/271/188 आईपीसी, 3 महामारी अधिनियम और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 26 ( 2)4 /58 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान एसएसआई राजेश कुमार एवं उपनिरीक्षक अजेंद्र कुमार के अलावा कां0 बृजेश यादव,कां0 अंशुल यादव, का0 मनोज चौधरी,का0 संजय कुमार आदि टीम में शामिल रहे।
