सीता रसोईं की टीम नगर के आदर्श नगर वार्ड में जाकर 400 पैकेट भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के जंघई रोड पर स्थिति गुरूकुल पब्लिक स्कूल मे संचालित सीता रसोईं में प्रतिदिन की भांति आज भी विहिप कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से जरुतमन्दों हेतु भोजन बनाया। ज्ञात हो कि सीता रसोईं में आगन्तुकों को भोजन कराने के बाद सीता रसोईं की टीम आज नगर के आदर्श नगर वार्ड


में जाकर 400 पैकेट भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया । साथ में चेयरमैन शिवगोविंद साहू जी,विहिप जिला मंत्री विशम्भर दुबे,सभासद जमुना,प्रभात तिवारी,रामजस मौर्य, पप्पू मोदनवाल,राजीव जायसवाल,राजू सोनी,राजू मोदनवाल उपस्थित रहे। वहीं आज जंघई रोड निवासी सन्तोष सेठ रामू जी ने सीता रसोईं को 1टीन रिफाइंड50kg आटे का सहयोग किया।सीता रसोईं की टीम आपका आभारी है।
