प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी मुंगरा बादशाहपुर के नेतृत्व में पं दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

शिविर मे 318 बड़े पशु और 875 छोटे पशुओ का निःशुल्क किया गया उपचार एवं वितरित की गई दवाईयां
—————————–
डा 0दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम सभा रामपुर भोड़ी में दिनाँक 17 अक्टूबर 2026 को प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डा 0सुशांत यादव के नेतृत्व में पं 0 दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विशम्भर दूबे सह प्रांत प्रमुख , विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रांत द्वारा गौ पूजन एवं माल्यार्पण ,टीका के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डा 0सुशांत यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित पशु पालकों को कृमिनाशक दवापान, मिनरल मिक्चर की बाँझपन में उपयोगिता , टीकाकरण ( LSD और FMD) बैकयार्ड पोल्ट्री योजनांतर्गत SC/ST लाभार्थियों को स्वरोजगार योजना उपलब्ध कराना , पशुधन बीमा योजना , बकरी व भेड़ , एवं शुअर पालन योजना, गौ संवर्धन एवं मुख्यमंत्री गौ बंश सहभागिता योजना ,लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओ के विषय में बिस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशम्भर दूबे द्वारा पशु पालकों को आर्गेनिक कृषि एवं पशु पालन गौसंवर्धन ,गौपालन , के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। शिविर में प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा 0सुशांत यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी संजय सिंह , ग्राम प्रधान प्रतिनिध,ग्राम पंचायत अधिकारी पशु मित्र शुभम यादव, नीरज, कमल किशोर , रवि सिंह, सतीश गौड़, समर बहादुर यादव , एवं क्षेत्रीय किसानों एवं पशुपालकों की भारी संख्या में सहभागिता रही । शिविर में कुल 318 बड़े पशु और 875 छोटे पशुओ का निःशुल्क इलाज एवं दवाइयां वितरित की गई।

