मोटा अनाज के रूप में मक्का की क्राप कटिंग के 0 पी 0सिंह उप कृषि निदेशक कृषि सांख्यिकीय एवं फसल बीमा के समक्ष कराया गया


मक्का की क्राप कटिंग 10×10×10 मीटर त्रिभुजाकार में 14.73 किलो भुट्टे सहित वजन तौला गया जो एक अच्छी पैदावार के रूप में माना गया
———————————–
भारतीय सहारा संवाददाता की रिपोर्ट
जौनपुर। सदर तहसील अन्तर्गत ग्राम मुहम्मद कान्हपुर के रैंडम बिधि से चयनित कृषक राम जतन के खेत में मक्का की फसल की क्राप कटिंग 10×10×10 मीटर त्रिभुजाकार में कराई गई जिसमें भुट्टे सहित मक्के की वजनाई की गई भुट्टे की कुल 14.73 KG वजनाई देखी गई। क्राप कटिंग के समय मौके पर के 0 पी 0 सिंह उप कृषि निदेशक, कृषि सांख्यिकीय फसल बीमा, कृषि भवन लखनऊ , शोभ नाथ अपर सांख्यिकीय अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह सांख्यिकीय निरीक्षक , एवं क्षेत्रीय व ग्रामीण किसान मौजूद रहे ।
