वायु हमारी गुरु है,जल हमारा पिता है और विशाल पृथ्वी हमारी माता है।

अलोपीबाग गुरुद्वारा प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर संगोष्ठी
————————–
भारतीय सहारा संवाददाता
प्रयागराज। अलोपीबाग गुरुद्वारा प्रांगण में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी जीवन को बनाए रखने में वायु,जल और पृथ्वी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते है। वह पृथ्वी को माता के समान बताते है और उसे सर्वोच्च सम्मान का पात्र बताते है। सिखों को अपने दैनिक जीवन में सचेत रहने और इन आवश्यक तत्वों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया गया है। गुरुओं की शिक्षाएं इन महत्वपूर्ण संसाधनों के किसी भी प्रकार के प्रदूषण का कड़ा विरोध करती हैं।
जाप जी साहिब की अंतिम पंक्तियाँ कहती हैं पवन गुरु पाणि पिता माता धरत महत्।
वायु हमारी गुरु है,जल हमारा पिता है और विशाल पृथ्वी हमारी माता है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि सिख धर्म में प्रकृति और पर्यावरण को ईश्वर का ही रूप माना गया है। पर्यावरण संरक्षण को धर्म और मानव कर्तव्य का अभिन्न अंग बताया है। वृक्षारोपण को अपने जीवन के संस्कारों और उत्सव से जोड़े,बच्चों के जन्मदिन पर उनके हाथों एक पौधा अवश्य लगवाएं, जब बेटी अपने नए जीवन की ओर विदा हो, तो वह अपने मायके की स्मृतियां और स्नेह के प्रतीक स्वरूप एक पौधा अवश्य रोपित करें। परिवार के शुभ अवसरोॅ,मांगलिक आयोजनों और विशेष दिनों को वृक्षारोपण से जोड़कर हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं,यही पौधे आने वाली पीढ़ियो के लिए हरित,सुरक्षित और समृद्ध वातावरण का आधार बनेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से परमजीत सिंह बग्गा,गुरुदीप सिंह सरना,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,मनु चावला,बलजीत सिंह,हरजीत सिंह कथुरिया,त्रिलोचन सिंह बग्गा,हरमनजी सिह,कुलदीप सिंह खालसा,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,जसवीर सिंह,मनजीत सिंह खालसा,सुदर्शन सिंह,प्रेमजीत गुुजराल,जसवीर कौर,अंजु गुलजार,सरगम कौर,दलजीत कौर,गुरदीप सिंह रोमी,अगम सिंह,मनोहर सिंह जग्गी,जसविंदर सिंह नीटू,गुरबख्श सिंह सहित बड़ी संख्या मे पौधारोपण-पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया।
