जेपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा और सम्मान का संगम, डीआईओएस बोले- राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है विद्यालय

स
ुजानगंज,जौनपुर। शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज में शुक्रवार को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अजयशंकर ‘अज्जू’ दुबे का भी भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक डॉ. जय प्रकाश तिवारी के आतिथ्य में हुए इस आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद लाल बिहारी तिवारी ने की।
*‘विद्यालय ईंट-पत्थर नहीं, संस्कार गढ़ने की जगह’*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जय प्रकाश तिवारी ने कहा, “विद्यालय केवल ईंट-पत्थरों से बनी इमारत नहीं होता। यह बच्चों में संस्कार गढ़ने और राष्ट्र निर्माण की एक जीवंत प्रयोगशाला है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाना है।”
डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने जेपी इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक माहौल और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने डॉ. जय प्रकाश तिवारी और डॉ. विनय त्रिपाठी के मार्गदर्शन की भी सराहना की।
*शिक्षा जगत की हस्तियां रहीं मौजूद*
इस अवसर पर वेद प्रकाश त्रिपाठी, इंदु प्रकाश त्रिपाठी, शेषधर शुक्ल, ज्योतिषाचार्य पं. दिनेश द्विवेदी, विजय कुमार तिवारी और प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सुजानगंज क्षेत्र में शिक्षा, सम्मान और सामाजिक एकता का यह संगम अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक बन गया है।


