भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने किया वृहद वृक्षारोपण

0 5

जौनपुर ( सू.वि.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों एवं आमजन की सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए।

जिला प्रशासन, वन विभाग एवं सीड़ा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सीड़ा प्राधिकरण के उत्तरी सेक्टर स्थित पार्क में चरक वन के अंतर्गत वृहद औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही विकासखंड मछलीशहर में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन (मोरिंगा) के पौधों का वितरण किया तथा पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।
विकासखंड सुजानगंज की ग्राम पंचायत बेहलमपुर में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया।

विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र द्वारा ग्राम मछली गांव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए 500 पौधों का रोपण कराया गया। रोपित पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पौधारोपण स्थल की विधिवत घेराबंदी भी कराई गई।

विधायक मड़ियाहूँ डॉ. आर. के. पटेल की उपस्थिति में विकासखंड रामपुर की ग्राम पंचायत बल्लीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विधायक शाहगंज रमेश सिंह द्वारा ग्राम दीपाईपुर,ग्राम पंचायत शेखपुर सुतौली में तहसील शाहगंज में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पौधारोपण किया गया।
सदस्य विधान परिषद बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिंशू’ ने विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत चांदपुर में पौधारोपण किया।

विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर में नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमर वैश्य के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभासदों, व्यापारियों, पत्रकारों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
विकासखंड धर्मापुर की ग्राम पंचायत खटोलिया में माननीय विधायक जफराबाद श्री जगदीश नारायण राय द्वारा 2050 पौधों का रोपण किया गया।

विकासखंड मुफ़्तीगंज की ग्राम पंचायत मेन्होरा में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, उपजिलाधिकारी केराकत, जिला विकास अधिकारी एवं श्रम उपायुक्त की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण किया गया।

मत्स्य विभाग द्वारा गुर्जर ताल पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी पौधरोपण श्रीमती धन लक्ष्मी जी की उपस्थिति में पौधारोपण कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं हरित पर्यावरण का संदेश दिया गया।

इस प्रकार जनपद के विभिन्न विकासखंडों, ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More