महेंद्र कनौजिया शाखा अध्यक्ष एवं श्रषिकेश यादव शाखा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

भारतीय सहारा संवाददाता
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। प्रयागराज क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुंगरा बादशाहपुर डिपो में सम्पन्न उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में महेंद्र कनौजिया शाखा अध्यक्ष एवं श्रषिकेश यादव शाखा मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव पर्यवेक्षक रवि मिश्रा एवं अरविन्द मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न हुऐ चुनाव में शाखा कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें शाखा उपाध्यक्ष प्रथम विनोद कुमार धुरिया एवं शाखा उपाध्यक्ष द्वितीय विवेक कुमार मिश्रा एवं शाखा कोषाध्यक्ष अमित मौर्या एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर अमृतराज यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
