भाजपा नेता ने “एक पेड़ माँ के नाम” शिवा सदन बाग में लगाया जामुन का पेड़

सुधीर सिंह की रिपोर्ट
बैरिया, बलिया। भारतीय जनता पार्टी मण्डल बैरिया के मण्डल अध्यक्ष सुशील पांडे एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम पांडेपुर, नौरंगा, चकिया,जमालपुर,गोपालपुर एवं बैरिया मण्डल के सभी बूथों पर * एक पेड़ मां के नाम* उदघोष पर लगाते हुए विधानसभा बैरिया के बूथ संख्या 301 पर वरिष्ठ नेता चन्द्र बदन मिश्र के शिवानन्द सदन बाग में एक जामुन का पेड़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रर्ताओं के सौजन्य से लगाया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,मनीष तिवारी,दिग्विजय सिंह,सुधांशु तिवारी, मनीष वर्मा,संजू पांडे,जय प्रकाश भारती,एल जी पांडे,देवनाथ कनौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
