भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जगतगुरु के जनपद में प्रथम आगमन पर ब्राह्मण संगठन ने किया जोरदार स्वागत

0 63

अमित पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के चारों ग्राम सभा में मां शारदा देवी एवं भगवान परशुराम चारों धाम मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे की अगुवाई में अनंत श्री विभूषित 1008 गणेश अंबिका प्रयाग पीठाधीश्वर गणपति संप्रदायचार्य जगतगुरु सुरेशाचार्य जी महाराज का जनपद में प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया वही संगठन के पदाधिकारी इकट्ठा होकर माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र देकर भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई। तथा साथ में अपर्णा पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जमुनाचार्य जी महराज का भी स्वागत किया गया तथा सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता ने आशीर्वाद लिया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम एवं मां शारदा देवी का पूजन अर्चन करते हुए हुई वही महाराज ने अपने वक्तव्य में सुरेशाचार्य जी महराज ने कहा कि चारों धाम मंदिर परिसर पर पहुंचकर ब्राह्मण संगठन एवं क्षेत्रीय जनता का जो प्यार मिला है। उसके लिए भगवान गणपति से सभी की खुशहाली की प्रार्थना की।इस मौके पर जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्रनाथ तिवारी, नागेंद्र मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, श्याम मिश्रा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज उपाध्याय ब्लॉक प्रभारी,दीपक मिश्रा, निलेश मिश्रा, भैया लाल उपाध्याय, अमरपाल तिवारी ,रमेश मिश्रा, जय नारायण मिश्र पूर्व प्रधान, धर्मराज मिश्र, राजेश उपाध्याय, संतोष मिश्र रंकज मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More