भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई

0 26

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में डीएफओ प्रवीण खरे के द्वारा बताया गया कि जनपद में वन विभाग को कुल 1455400 और अन्य विभागों को कुल 3742580 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना बनाकर उपलब्ध करा दे और गड्ढा खोदने सहित अन्य तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष जिन पौधों की जियो टैगिंग करना अवशेष रह गया है, उन्हें शत प्रतिशत पूर्ण कर ले और जो पौधे खराब हो गए हैं उनकी जगह पर नए पौधे लगाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गण सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More