मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर समस्त क्षेत्रवासियों, सम्मानित कार्यकर्ताओं और सभी समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- ज्ञान प्रकाश सिंह

एस. एस. पाण्डेय की रिपोर्ट
जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर समस्त क्षेत्रवासियों, सम्मानित कार्यकर्ताओं और सभी समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रभावी नेतृत्व, पारदर्शी सुशासन और विकासपरक नीतियों में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।
ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई राहें खुलेंगी और यह क्षेत्र प्रदेश में प्रगति एवं समृद्धि का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन कर उभरेगा।
