भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – ज्ञान प्रकाश सिंह

0 27

एस. एस. पाण्डेय की रिपोर्ट

जौनपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत, न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक नया अध्याय है। उक्त बाते वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, विकासोन्मुखी नीतियों और जनता के प्रति अपार समर्पण का परिणाम है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता ने अपनी अथक मेहनत, दृढ़ निश्चय और संगठनात्मक प्रतिबद्धता से इस विजय को साकार किया है।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक पल पर सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके समर्पण और परिश्रम से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई। अब समय है इस विश्वास को विकास के नए मापदंडों में बदलने का और दिल्ली को एक समृद्ध और प्रगतिशील राजधानी बनाने का।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More