सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बने सार्वजनिक शौचालय का डीएम ने किया लोकार्पण


भारतीय सहारा संवाददाता
सतहरिया, जौनपुर। सोमवार को पुलिस चौकी सीड़ा सतहरिया के पास सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानागार , निःशुल्क चाय बिस्किट और जल ( महाकुंभ 2025 के अवसर पर मौनी अमावस्या,बसंत पंचमी एवं महाशिवरात्रि पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुक्ला टी स्टाल सीड़ा पर) का लोकार्पण/शुभारंभ जिलाधिकारी जौनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर,एस पी ग्रामीण जौनपुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, डिप्टी एस पी मछली शहर, कपिल मुनि उमरवैश्य चेयरमैन नगरपालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी की,एस एच ओ मुंगराबादशाहपुर, चौकी प्रभारी सतहरिया, सीड़ा उद्यमी विकास समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित तमाम संभ्रांत गण की उपस्थिति रही।
