भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से विकास खण्ड मेजा में हुआ सम्पन्न

0 19

गोविन्द मिश्रा की रिपोर्ट

प्रयागराज। 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विकास खण्ड मेजा प्रयागराज में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बहुत ही भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा(बाबू जी) ने की एवं ध्वजारोहण संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश पाण्डेय ने किया।सर्वप्रथम एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने सभी अधिकारी/कर्मचारी को कतारबद्ध कराया तत्पश्चात सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश तिवारी ने कॉशन के साथ राष्ट्रगान कराया।तमाम राष्ट्रभक्त अमर शहीदों के अमर रहे के जोरदार नारे लगवाए गए और अन्ततः सभी अधिकारी/कर्मचारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल पर पहुँचकर एक-एक कर माल्यार्पण किया एवं वीर शहीदों की याद में अमर रहे के जोरदार नारे लगाए गए।इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमें अपने देश की एकता एवं अखंडता के लिए हमेशा खड़े रहना चाहिए और यह शपथ ले कि अब हमारे देश को कोई भी गुलाम नही बना सकेगा चाहे इसके लिए हमें अपने आपको बलिदान ही क्यों न देना पड़े।इस अवसर पर उपस्थित संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि देश की निरन्तरता प्रगति के लिए हमें अपने देश के संविधान का परिपालन कर अपने देश के गणतंत्र को मजबूत करना चाहिए जिससे हमारा राष्ट्र एक विकसित राष्ट्र बन सके।इस अवसर पर उपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश तिवारी ने कहा कि देश की वास्तविक आजादी का मूल अर्थ है कि हमारे राष्ट्र का अन्तिम पायदान पर खड़ा नागरिक भी मजबूत हो जिससे वास्तविक गणतंत्र का स्वरुप निरुपित हो सके और हमें हमेशा अपने राष्ट्र के सशक्तीकरण के लिए एकजुट रहकर अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए।इस अवसर पर उपस्थित एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि यदि हमें अपने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए समर्पण की भावना रखेंगे तो निश्चित ही हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र बन एक दिन विश्वगुरु अवश्य कहलाएगा।इस गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सुशांतु पाण्डेय, जे०ई०आर०एस० अनिल धुर्वे, वरिष्ठ सहायक स्थापना बाबू बृजेश द्विवेदी,टी०ए० कृष्ण मुरारी यादव,कंप्यूटर ऑपरेटर राजमणि कोटार्य,कंप्यूटर ऑपरेटर अजय यादव,बोरिंग टेक्नीशियन अशोक सिंह,सहायक बोरिंग टेक्नीशियन चंचल सिंह पटेल,कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमुख पटल मयंक शुक्ला एवं क्षेत्रीय गणमान्य जनों में वरिष्ठ समाजसेवी शेष मणि शुक्ला,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय,शिक्षाविद जोखू लाल पटेल,हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी,मण्डल महामंत्री भाजपा मेजा संजय तिवारी, समाजसेवी आशुतोष मिश्रा एवं नलकूप मिस्त्री जन्मंजय प्रजापति सहित विकास खण्ड के बहुत से अधिकारी/कर्मचारी तथा तमाम क्षेत्रीय गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More