भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जीत की ओर अग्रसर बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भैया

0 17

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

करावल नगर/उत्तर पूर्वी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मध्य नजर करावल नगर विधानसभा से बसपा उम्मीदवार देवेंद्र भैया को लगभग पूरे क्षेत्र से लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों द्वारा मिल रहा अपार समर्थन से हर किसी नेता का उत्साह बढ़ता है उसी तरह देवेंद्र भैया अपने क्षेत्र में लोगों से मिलकर अपने समर्थन में वोट करने के लिए कह रहे हैं और जनता भी उन्हें भरोसा दिला रही है कि इस बार करावल नगर से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भैया को भारी मतों से जीताकर दिल्ली विधानसभा में भेज कर करावल नगर विधानसभा की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। इसी क्रम में 23 जनवरी को खजूरी खास में बसपा प्रत्याशी देवेंद्र भैया ने अपनी पदयात्रा निकाली जिसमें लोगों ने उनको अपना भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय निवासियों से देवेंद्र भैया ने कहा कि आप एक बार मौका दें आप देखेंगे कि अगले 5 साल में करावल नगर विधानसभा मे कोई भी कार्य शेष नहीं रह जाएगा । बचे हुए 10 दिनों में आप सभी अपने घरों से निकलकर बसपा के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करें, मैं आपसे वादा करता हूं कि 5 साल बाद आप सभी आराम करें और मैं आपका जो भी कार्य रहेगा पूरा करूंगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More