भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

उत्तर प्रदेश में शिक्षा ,बेरोजगारी स्वास्थ्य , एवं बिजली पानी की समस्या को समाप्त करने के बजाय ,,भ्रष्टाचार , बेरोजगारी एवं जंगलराज को भाजपा सरकार दे रही बढ़ावा – जमील मंसूरी

0 76

कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार और समूचे प्रदेश में फैल रहे जंगलराज को समाप्त करने के लिए की गई बैठक
————————————————
बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचारी पर बिफरे जमील मंसूरी प्रदेश सचिव सी यम योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा
——————————————
डा ०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल समाजवादी पार्टी के दिशा निर्देश पर समूचे प्रदेश में पी ०डी ०ए ०द्वारा चलाए जा रहे जन पंचायत कार्यक्रम के तहत जन सम्पर्क कार्यालय सुवंशा बाजार में पी ०डी ०ए० कार्यकर्ताओं की बैठक माननीय जमील मंसूरी प्रदेश सचिव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।जिसमें प्रदेश सचिव जमील मंसूरी ने कहा कि पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है आज प्रदेश में किसान, अल्प संख्यक,दलित समाज पिछड़ा वर्ग भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार ,जंगल राज ,बेरोजगारी , खाद बीज , बिजली ,शिक्षा ,स्वास्थ्य संबंधी जैसे अन्यान्य समस्याओं से परेशान हो कर आगामी 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रदेश की जनता मन बना चुकी है। प्रदेश सचिव जमील मंसूरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही अल्प संख्यक मुस्लिम समाज की हितैषी है भाजपा सरकार आज देश और प्रदेश में जाति और नफरत का बीज बोकर सत्ता में बने रहना चाहती है।बेरोजगारी ,कानून व्यवस्था एवं जंगल राज को लेकर सपा के प्रदेश सचिव ने प्रदेश में जंगलराज के जन्म दाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया हर मुद्दे पर विफल है इनको नैतिकता के आधार पर जनहित में इस्तीफा दे देना चाहिए ।
बैठक में प्रदीप कुमार यादव , डा ०भइया राम चौरसिया , जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी , रोहित कुमार पटेल, अम्बिका प्रसाद गौतम , बद्रीनाथ पाल , प्रिन्स मौर्य , हाफिज जी, मो०अली ,निखिल यादव ,हमास मंसूरी, वसीर अहमद, गुलाम सरवर, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More