भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा का शहीद भगत सिंह कालोनी में हुआ भव्य स्वागत


कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। धुआंधार प्रचार के दौरान करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने शहीद भगत सिंह कालोनी की गली नं चार में आयोजित सभा में हिस्सा लिया। साय पाच बजे आरंभ हुई सभा में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा का अभिनंदन पुष्पहार से किया गया। मन के उद्गार प्रकट करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा- राजधानी दिल्ली पूरी तरह बेहाल है, हमे क्षेत्र वासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, हमे यकीन है कि भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कपिल मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए वासुदेव मिश्रा ने कहा- सभी कहते हैं कि दिल्ली में बदलाव आना चाहिए, और मैं कहता हूँ कि इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बन रही है। इस अवसर पर उनके समर्थकों में जितेंद्र बन्सल, धर्मेंद्र भैया, समाजसेवी वासुदेव मिश्रा, राकेश मिश्रा, निगम पार्षद, सत्यपाल सिंह,भैरो लाल यादव, धुढा राम यादव, महावीर यादव, पारसनाथ मिश्रा, मुकेश शर्मा, धीरज नेगी, मोहन परवाल, ठा. रामसिंह, राममूर्ति मिश्रा, गुड्डू, रामनेवल तिवारी, चरन सिंह, केदार सहित, भुदेव शर्मा, लाखन, तथा उभरते चेहरे शैलेंद्र मिश्रा सहित क्षेत्र वासी मौजूद रहे।


