भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

डीएम साहब ! मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पर मरीजों के उपचार एवं जांच के नाम पर खुलेआम की जा रही है अवैध वसूली

0 92

नेत्र परीक्षण अधिकारी चला रहे हैं चश्मे की दुकान तो आयुष्मान कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर जमकर हो रही वसूली ——————————————————

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर )। डीएम साहब ! कभी स्वास्थ्य केन्द्रों की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर शासन द्वारा कराये बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर कराये गये सर्वेक्षण में प्रदेश की टाप टेन सूची में शामिल होने वाला जौनपुर जिले का मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही उदासीनता एवं धनलोलुपता के कारण सुर्खियों में आ गया है।आलम यह है कि मुंगराबादशाहपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु आने वाले मरीजों के उपचार एवं जांच के नाम पर जहां एक ओर खुलेआम अवैध रूप से धन उगाही की जा रही है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से डेरा जमाये नेत्र परीक्षण अधिकारी खुले आम चश्मे की दुकान चला रहे हैं तो जन्म प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बेखौफ होकर वसूली की जा रही है। आश्चर्यजनक तो यह है कि पीड़ितों द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० अभय सिंह द्वारा कोई कार्यवाही करने की बजाय लीपापोती करने का प्रयास किया जाता है। जिसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था शासनादेश के विपरीत दिशा में अग्रसर हो रही है। सूत्रों की मानें तो मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था की सूचना मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से लूट-खसोट करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले बुलंद हो गये है। स्वास्थ्य केन्द्र सूत्र की मानें तो मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त कतिपय स्वास्थ्य कर्मी सौदेबाजी कर स्वास्थ्य केन्द्र पर ड्यूटी करने की बजाय घर बैठे वेतन उठा रहे हैं । जिसका सीधा प्रभाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी की संख्या पर पड़ रहा है। जो दिन प्रतिदिन पारे की तरह लुढ़कता जा रहा है । स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क बनाए जाने वाले प्रधानमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के लिए खुले आम वसूली की जाती है । स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सरकारी चार पहिया वाहन से अवैध रूप से संचालित किए जाने वाले नर्सिंग होम क्लीनिकों तथा अल्ट्रासाउंड पैथालॉजी सेन्टरों पर दस्तक देते हुए अपने मंसूबों को कामयाब बनाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों ने शासन प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र का ध्यान आकृष्ट कर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More