राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा गरीब, असहाय व्यक्तियों को कम्बल प्रदान किया गया

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। शीत लहर एंव ठण्ड के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में नववर्ष पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा गरीब, असहाय व्यक्तियों को कम्बल प्रदान किया गया। नगर क्षेत्र के सभी वार्डो के निर्बल व्यक्तियों को कपिल मुनि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अखिलेश तिवारी अधिशासी अधिकारी एंव वार्ड सभासदो द्वारा भी कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम में अवर अभियन्ता (जल) शिवानन्द वास्को, अवर अभियन्ता (सिविल) प्रशान्त राय, कर अधीक्षक अवधेश सिंह, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, भाजपा नेता संतोष मिश्रा, वार्डो के सम्मानित सभासदगण, नगर पालिका के कर्मचारीगण तथा बडी सख्या में वार्डो से आये नागरीक मौजूद रहे।
