भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जज सिंह अन्ना का प्रयास लाया रंग, 20 वर्ष की तपस्या के बाद बनवासी बस्ती भिदूना मे जंघई फीडर से जला बल्ब

0 30

भारतीय सहारा संवाददाता

जौनपुर। जौनपुर जनपद के मछली शहर क्षेत्र की जंघई फीडर के बिधूना गांव में 20 वर्षों से खंभा विद्युतीकरण हुआ था सब चोरी हो गया था समाजसेवी जज सिंह अन्ना, शिव शंकर यादव, रमन यादव के प्रयास से जिलाधिकारी जौनपुर के यहां धरना प्रदर्शन के बाद 21 दिसंबर को बनवासी बस्ती में बल्ब जल गया जिसमें चार लाइन मैनों ने दो दिन लगातार मेहनत करके कहीं से तार की व्यवस्था करके खम्भे में तार को खींचा और नया ट्रांसफार्मर 10 दिन पहले विभाग द्वारा लगा दिया गया था आज जजसिंह अन्ना की उपस्थिति में लाइन मैनों ने बल्ब जलाकर भिदूना वनवासी बस्ती को प्रकाशित किया।सभी वनवासियों और बगल में दो दलित बस्ती को लाइनमैनों ने कहा जब तक आप कनेक्शन नहीं लेंगे तब तक आपके घरों में विद्युत नहीं जोड़ा जाएगा । सभी गांव वालों ने जिलाधिकारी जौनपुर, उप जिलाधिकारी मछली शहर एसडीओ और सभी लाइन मैनों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More