भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कम्पोजिट विद्यालय डिघवट में डायट प्रशिक्षु धीरज पटेल एवं अनुराग यादव द्वारा कक्षा एक एवं दो के बच्चों का निपुण आकलन किया गया

0 80

भारतीय सहारा संवाददाता

गौरा, प्रतापगढ़। कम्पोजिट विद्यालय डिघवट विकास खण्ड-गौरा,जनपद-प्रतापगढ़ में डायट प्रशिक्षु धीरज पटेल एवं अनुराग यादव द्वारा कक्षा एक एवं दो के बच्चों का निपुण आकलन किया गया।निपुण आकलन कार्यक्रम की शुरुआत शैलेश मिश्र प्रधानाध्यापक एवं विनोद शर्मा ए आर पी द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं पूजन करके किया गया।निपुण आकलन को लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल था।बच्चों द्वारा विद्यालय को गुब्बारों एवं फूलो से सजाया गया।निपुण भारत मिशन की रंगोली बनायी गयी।शैलेश मिश्र(प्र0अ0) ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप आकलन कर्ता,ए आर पी एवं अभिभावकों का भव्य स्वागत करते हुए अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान किया।श्री धीरज पटेल ने कक्षा एक के बच्चों का आकलन किया तथा श्री अनुराग यादव ने कक्षा दो के बच्चों का आकलन किया।आकलन में कम्पोजिट विद्यालय डिघवट के सभी छात्र/छात्रा निपुण पाए गये।निपुण विद्यालय घोषित होने पर शैलेश मिश्र प्रधानाध्यापक ने विद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा विद्यालय ने लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम किया जिसका यह प्रतिफल रहा।उन्होंने कहा कि इसका श्रेय हमारे आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार दूबे को भी जाता है जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश से विकास खण्ड के समस्त विद्यालय निपुण बनने की ओर अग्रसर है।निपुण बच्चों को मेडल एवं मोमेन्टो भी प्रदान किया गया।निपुण आकलश में शैलेश मिश्र प्रधानाध्यापक, बृजेश कुमार, अर्चना पाण्डेय, विनीता सरोज,वारिजा मिश्रा, ऋचा रावत,किरन तिवारी, विनोद शर्मा ए आर पी,अम्बिकेश मिश्र, जय प्रकाश, पूनम देवी ग्राम प्रधान, मूलचन्द अध्यक्ष प्रबंध समिति उपस्थित रहे।विकास खण्ड के खुशहालगढ़,लरहा का पूरा,बनवारपुर, आदि विद्यालय में निपुण आकलन हुआ,विद्यालय निपुण पाए गये।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More