भाजपा को लाईए, क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराईए -शिव बाबू पाठक

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली।भाजपा नेता व पूर्व निगम प्रत्याशी के रूप में जाने पहचाने शिवबाबू पाठक ने क्षेत्र की जनता को जागरूक करते हुए कहा- यदि आप सब दिल्ली का चहुंमुखी विकास कराना चाहते हैं तो दिल्ली की केजरीवाल सरकार के झूठे प्रलोभनो में ना आएं, कहने को दिल्ली भारत की राजधानी है परंतु यहाँ पर आज भी सुविधाओं का अभाव है दिल्ली के जनता को मुफ्त पानी के नाम पर मुफ्त बिजली के नाम पर और साफ-सफाई के नाम पर ठगा जाता रहा है अब मौका है दिल्ली को बदलने का भाजपा सरकार लाने का। क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए भाजपा नेता व पूर्व निगम प्रत्याशी शिवबाबू पाठक ने आगे कहा दिल्ली में भाजपा की सरकार न होने के कारण लोगों को आयुष्मान भारत जैसी लाभकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है इसलिए आप सभी अपने विवेक से भाजपा को वोट करें दिल्ली में सशक्त सबल और समर्थ सरकार लाएं।
