भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

वाराणसी में पहला बैद्यनाथ “फेस्टिव लकी ड्रा” का भव्य उपहार वितरण समारोह 28 नवम्बर को आयोजित किया गया

0 17

रविंद्र गुप्ता ब्यूरो

वाराणसी । वाराणसी में 28 नवम्बर 2024 को आयोजित पहले “फेस्टिव लकी ड्रा” का आयोजन एक ऐतिहासिक और शानदार अवसर था, जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को शानदार उपहार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से बैद्यनाथ च्यवनप्राश और आयुर्वेद के बारे में जागरूक करना था। इस मौके पर आयोजित उपहार वितरण समारोह में बैद्यनाथ च्यवनप्राश लकी ड्रा के विजेता शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अनुभव के रूप में याद किया।

इस कार्यक्रम में स्प्लेंडर बाइक, एलईडी टीवी फ्रिज माइक्रोवेव जैसे प्रमुख पुरस्कार विजेताओं को उपहार दिए गए।

उपहार वितरण समारोह: विजेताओं का उत्साह

कार्यक्रम का सबसे दिलचस्प और रोमांचक हिस्सा था उपहार वितरण, जिसमें विजेताओं के नाम घोषित होते ही माहौल उत्साह से भर गया। प्रत्येक विजेता की खुशी और आभार ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

पहला पुरस्कार, एक शानदार स्प्लेंडर बाइक, कुश यादव को मिला, जो अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इतना बड़ा पुरस्कार जीत सकूंगा। यह बाइक मेरे लिए एक सपना जैसा है। जिसके लिए उन्होंने बैद्यनाथ का दिल से धन्यवाद किया |

दूसरा पुरस्कार, एक आकर्षक एलईडी टीवी, राजीव अग्रवाल को प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा, “यह एक सपना सच होने जैसा है। अन्होने उत्साह व्यक्त करते हुए बैद्यनाथ च्यवनप्राश का गुणगान किया |

तीसरा पुरस्कार, एक नया फ्रिज, धर्मेन्द्र सिंह को मिला। उन्होंने कहा, “यह फ्रिज हमारे परिवार के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। ये त्योहार के मौके जैसा ही है ।

इन प्रमुख पुरस्कारों के अलावा, अन्य विजेताओं को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घरेलू उपकरण और त्योहारों के स्पेशल हैम्पर्स जैसे उपहार दिए गए, जिससे यह कार्यक्रम हर किसी के लिए यादगार बन गया।

इस शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने में बैद्यनाथ कंपनी के प्रायोजकों का योगदान रहा, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि बैद्यनाथ च्यवनप्राश लकी ड्रा में जितने वाले वाराणस शहर के विजेताओं को उनका उपहार सही तरीके से प्राप्त हो। कार्यक्रम के आयोजक ने कहा, “हम अपने उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं जिन्होनें बैद्यनाथ लकी ड्रा में शामिल हो कर इस आयोजन को सफल बनने में योगदान दिया |

फेस्टिव लकी ड्रा केवल पुरस्कार वितरण नहीं था, बल्कि अपने बैद्यनाथ च्यवनप्राश के उपभोक्ताओं से सीधा जुड़ने का अवसर और उनके साथ बैद्यनाथ च्यवनप्राश की गुणवत्ता बताने का भी एक अवसर था।

कंपनी के आयोजकों ने बताया कि बैद्यनाथ च्यवनप्राश पर मेगा लकी ड्रा ऑफर 15 जनवरी 2025 को होगा। इस ऑफर में पहला पुरस्कार स्विफ्ट गाड़ी है, और साथ ही कुल 1500 उपभोगता को अलग अलग आकर्षक पुरस्कार जीतने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा ।।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More