25 वर्षों से जंघई रूरल फीडर,से लो वोल्टेज से परेशान मानपुर सिरौली, करो,कसेरवा, रानापुर का सामूहिक धरना प्रदर्शन

भारतीय सहारा संवाददाता
जौनपुर। जंघई रूरल फीडर के लो वोल्टेज से परेशान ग्राम वासियों ने एक्सिएन और जिलाधिकारी जौनपुर के खिलाफ जमकर बरसे और मुर्दाबाद के नारे लगाए और डेढ़ घंटे रोड जाम रखा। इन ग्राम वासियों आंदोलन कार्यों की मांग है कि कसेरवा, करो बनकट, बसेरवा, मानपुर, सिरौली, रानापुर यह 15 गांव जंघई जंक्शन जंघई के रूरल फीडर से जुड़े हुए हैं जिसका लो वोल्टेज 25 वर्षों से परेशान कर रहा है इनकी मोटर नहीं चल रही है उनके फैन नहीं चल रहे हैं बार-बार जिलाधिकारी जौनपुर और एक्सिएन मछली शहर को ज्ञापन देने के बाद भी उनकी समस्या समाप्त नहीं हो रही है और इसी लो वोल्टेज पर 25 वर्षो से जिसमें मोटर नहीं चल रही हैउपभोक्ता बिजली बिल बराबर चुकता कर रहे हैं । इसलिए यह सामुहिक एकत्रित होकर अब बड़ा आंदोलन प्रतिदिन करने को तैयार है । यह लो बोल्टेज क्षेत्र थाना मीरगंज के अंतर्गत आता है । इस मौके पर जज सिंह अन्ना आनंद पांडे मनीष शुक्ला महेंद्र शुक्ला विजय शंकर शुक्ला अवधेश मनी शुक्ला जय प्रकाश शुक्ला प्रमोद कुमार सिंह सुधीर पान्डे लालजी पान्डे पन्ना शुक्ला उपस्थित थे।
