पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन: के पी कश्यप

भारतीय सहारा संवाददाता
गाजियाबाद। निशुल्क जय श्री बालाजी विद्या मंदिर द्वारा सिविलाइज पब्लिक स्कूल खोड़ा कॉलोनी के प्रांगण में कायरा एवं प्रिया मैडम का जन्मदिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया और शपथ ली गई कि पर्यावरण को बचाएंगे, पढ़ेंगे और पढ़ाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में विद्या मन्दिर के मुख्य संरक्षक के पी कश्यप, अध्यक्ष ओपी शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार झा, वरिष्ठ सलाहकार प्रमोद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, महासचिव संजीव कुमार कश्यप, ऑडिटर अनिल कुमार बंसल, संरक्षक कुसुम रानी, सचिव पुष्पा बिष्ट, संगठन सचिव विनय सिंह, सचिव हेमा द्विवेदी इत्यादि मुख्य थे।
