जनपद में शांतिपूर्वक संपन्न हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

भारतीय सहारा संवाददाता
संतकबीरनगर। शनिवार को जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षित नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती 2023 लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न हुई, इसके बाद जिला प्रशासन में राहत की सांस ली। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा परीक्षा के अंतिम दिन जनपद के कुल 9 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां विभिन्न परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी, बैठक व्यवस्था, प्रवेश / निकास द्वार व बायोमेट्रिक व्यवस्था सहित परीक्षा केदो पर सूचना पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न करने के लिए समस्त तैयारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षित नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती 2023 की प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
