भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

डी एम ने ग्राम पंचायत कोहड़ा में स्वयं दरांती चलाकर धान की फसल का किए क्राप कटिंग , मड़ाई ,ओसाई कर उपज का सटीक निकाले वजन

0 13

सी सी ई पोर्टल पर आनलाइन दर्ज किए आकड़ा,फसल के वास्तविक उपज के आधार पर पर बीमित किसान को मिलेगा क्षतिपूर्ति
————————————-

भारतीय सहारा संवाददाता
जौनपुर । तहसील सदर अंतर्गत विकास खण्ड करंजा कला अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोहड़ा में बुधवार को जिलाधिकारी सैमुअलपाल एन अपने दलबल के साथ पहुंच कर धान की फसल की स्वयं दराती चलाकर क्राप कटिंग करके उपस्थित ग्रामीण किसानों व साथ में अन्य अधिकारियों ,कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए फसल की मड़ाई और ओसाई कराकर प्राप्त उपज का तौल कराकर सटीक वजन सुनिश्चित करते हुए सी सी ई एग्री पोर्टल पर उपज के आंकड़े स्वयं आनलाइन दर्ज व संपादित किए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्राप कटिंग प्रयोग का मुख्य उद्देश्य जनपद में फसलों की वास्तविक प्रति हेक्टेयर औसत उपज का सटीक आकलन करना है।इसी वैज्ञानिक आकलन के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित किसानों को किसी भी प्रकार के नुक़सान की स्थिति में पारदर्शी व त्वरित क्षतिपूर्ति प्रदान की जाती है उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरे जनपद में निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ प्रयोग पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
क्राप कटिंग स्थल पर उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह , एस बी आई जनरल इंश्योरेंस के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर राकेश कुमार गुप्ता, उप परियोजना निदेशक (कृषि) रमेश चन्द्र यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी शोभनाथ भारती , ए डी ओ (कृषि) मुकेश कन्नौजिया , राजस्व निरीक्षक( कानूनगो )क्षेत्रीय लेखपाल ,सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More