युग होटल एंड रेस्टोरेंट की शाखा का आज पुणे में के के पेड़ा और फूडमॉल का उदघाटन

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर/ पुणे। मुंगरा बादशाहपुर के प्रतिष्ठित युग होटल एंड रेस्टोरेंट की शाखा का आज पुणे में के के पेड़ा और फूडमॉल का उदघाटन शिरूर हवेली के विधायक अशोक बापू पवार के हाथों से संपन्न हुआ । के के पेड़ा ने अपनी 25वीं शाखा का विस्तार पुणे के वाघोली में किया है। इस मौके पर के के पेड़ा और फूडमॉल के प्रोपराइटर सूरज यादव ने कहा कि के के पेड़ा शुद्वता में नंबर 1 रहेगा और पुणे में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। ओम प्रकाश ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग के के पेड़ा और फूडमॉल में आकर देंखे आपको रियायद दामों में शुद्व पेड़ा मिलेगा।



