भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बैरिया विधान सभा के पूर्व विथायक डा. भोला पाण्डेय का निधन

0 27

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। अखिल भरतिय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व बैरिया विधान सभा के पूर्व विथायक डा. भोला पाण्डेय का निधन प्रातःकाल हो गया। श्री पाण्डेय विगत् कुछ विगत कुछ वर्षों से बीमार पाण्डेय रहे थे। श्री पांडे बैरिया विधानसभा का विधानसभा में तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कांग्रेस के जाने-माने वरिष्ठ नेता बैरिया विधानसभा के विकास का नई गाथा लिखे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य किए हैं। छात्रों नौजवानों के विकास के बारे में हमेशा सोचते रहते थे। डॉक्टर भोला पांडे का कार्यकाल निर्विवाद रहता था। वह कांग्रेस के एक प्रखर एवं निर्विवादित नेता थे। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी उनको अपना पुत्र मानती थी। जिस समय श्रीमती इंदिरा गांधी जेल में बंद थी। डॉक्टर साहब ने झूठे बम से प्लेन हाईजैक कर श्रीमती गांधी को जेल से रिहा करने का कार्य किया था। तब से श्रीमती गांधी डॉक्टर साहब को अपना पुत्र मानती थी और उन्हीं के राय पर डाक्टर साहब ने विधानसभा की राह चुनी। डिक्टर साहब अपने प्रथम प्रयास में ही बैरिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश विधानसभा में किया। उसे समय बैरिया विधानसभा की स्थिति काफी जर्जर थी।डॉक्टर साहब के प्रयास से बहुत सारी जन उपयोगी कार्य बैरिया विधानसभा में हुए।

डॉ भोला पांडे चाहे वह विधायक रहे हो या ना रहे हो कोई भी बैरिया – बलिया का व्यक्ति उनके पास चला जाता था। तो उसका कार्य वह करवाते थे। यह नहीं पूछते थे कि आप किस पार्टी से हो। किसी भी पार्टी का व्यक्ति जब उनसे मिलता था और अपनी समस्या बताता था तो उसे व्यक्ति के समस्या का समाधान यथा संभव करते थे। साथ ही साथ उस व्यक्ति के रहने और खाने की भी व्यवस्था दिल्ली में करते थे। डॉक्टर साहब की सबसे विशेष बात यह रहती थी। कि उनसे कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी से मिल सकता था और अपनी बात को रख सकता था। आज के जो वर्तमान नेता है इनसे मिलने में आम जनमानस को काफी मशक्कत करना पड़ता है। उसके बावजूद वह अपनी समस्या को नहीं रख सकते हैं। लेकिन डाक्टर साहब इन सब आडंबरों से बहुत दूर रहा करते थे। वह हमेशा बलिया वह बैरिया के विकास के बारे में सोचते थे। आजीवन कांग्रेसी थे। वह दल बदल के घोर विरोधी थ। वह कांग्रेस के हर उतार चढ़ाव में हमेशा साथ खड़ा रहते थे। उनके निधन से उनके निधन से कांग्रेस कोअपूर्णिय छती हुई है। जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है। बैरिया वासी हमेशा उन्हें याद करते हैं। उनका अभिभावक अब इस दुनिया में नहीं रहा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More