भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा प्रदेश की जनता को आपदा में छोड़कर प्रमोद यात्रा में व्यस्त – आम आदमी पार्टी

0 10

मारघेरिटा में कोयला खदान में मारे गए मजदूरों के शव बरामद करने में विफल रही है असम सरकार

———————————————-

आम आदमी पार्टी की असम अध्यक्ष डॉ. भाबेन चौधरी ने अवैध खनन के खिलाफ किया जांच की मांग

————————————————-

पंकज नाथ की रिपोर्ट

असम। चक्रवात रिमल के प्रभाव से पूरा राज्य प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आ गया है। चक्रवात रिमल से प्रभावित गुवाहाटी शहर के पहाड़ी इलाके लालगनेश में भूस्खलन में तीन वर्षीय लड़के की मौत हो गई छयगांव के सापरतारी में तूफान में पेड़ गिरने से ललित दास नाम के एक शख्स की मौत हो गई। अभी तक राज्य सरकार ने इन परिवारों को कोई उचित सहायता प्रदान नहीं की है। इसके अलावा, तूफान के कारण नौ जिलों के 400 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। हैलाकांडी में बाढ़ से दो लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा इस दौरान राज्य से बाहर यात्रा करने में व्यस्त हैं। यह एक राज्य के मुख्यमंत्री की सरासर गैरजिम्मेदाराना काम है। आम आदमी पार्टी बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के परिवारों को पर्याप्त सहायता की मांग करती है। ” यह बात आप की असम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भाबेन चौधरी ने आज गणेशगुड़ी में आप असम राज्य कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कही। गौरतलब है कि गुरुवार को बराक घाटी के हैलाकांडी में बाढ़ के पानी में अजीबोन नेसा मजूमदार नाम के 70 वर्षीय व्यक्ति और अबुल हुसैन बोरभुइयां नाम के 30 वर्षीय व्यक्ति बह गए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लेकिन अभी तक सरकार इन लोगों की पर्याप्त मदद करने में विफल रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने बाढ़ से प्रभावित हैलाकांडी, नगांव, होजई, कार्बी आंगलोंग, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, दीमा हसाओ, कछार, करीमगंज, हैलाकांडी जिलों के प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा, आप असम के अध्यक्ष डॉ. भाबेन चौधरी 25 मई को मार्घेरिटा में एक कोयला खदान में मारे गए तीन श्रमिकों के शवों को बरामद करने में सरकार की विफलता के खिलाफ सख्त हुए हैं । लिडू की टिकोक कोलियरी वेस्ट और नामदांग के बीच में एक अवैध रेट होल में फंसकर प्रवासी नेपाल के दावा शेरपा, मेघालय के जॉन और फिनल नाम के इन मजदूरों के शव अभी तक सरकार बरामद नही कर पा रहे हैं। मार्घेरिटा में यह अवैध कोयला खनन सत्तारूढ़ महल के संरक्षण में चल रहा है। लेकिन सरकार को खदान में मारे गए मजदूरों की जान की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। इससे पहले भी माकुम के प्रांजल मरान नाम के मजदूर की मौत हो चुकी है। हम मृतक मजदूरों के शवों की बरामदगी और अवैध कोयला खनन में शामिल सभी पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। ” आप अध्यक्ष ने अवैध कोयला खनन पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है । मुख्यमंत्री ने दावा किया कि असम में अवैध कोयला खनन नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री को लिडू-मार्गेरिटा के रेट होल में मजदूरों की मौत पर जवाब देना चाहिए। क्योंकि सत्ताधारी दल के ताकतवर लोग सिंडिकेट से जुड़े हैं इसलिए इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने इस तरह के टिप्पणी की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. भाबेन चौधरी के अलावा पार्टी के प्रदेश महासचिव भिक्टर गोगोई और मीडिया सचिव आमिर हुसैन मौजूद थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More