भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े वृद्घ की मौत

0 29

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। बलिया में शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग जारी है। इस बीच, मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर कतारबद्ध एक वृद्घ की मौत की खबर आई है। बलिया में पोलिंग बूथ पर चकबहाउद्दीन गांव निवासी राम बचन चौहान (65) मतदान करने पहुंचे थे। लाइन खड़े रामबचन को चक्कर आया और गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोलिंग बूथों पर मौसम को देखते हुए स्वास्थ व्यवस्था लचर नजर आ रही है। हमारे संवादाता ने लगभग दर्जनों बूथों की दौरा किया । किसी भी बूथ पर स्वास्थ से संबंधित कोई भी कर्मचारी नजर नहीं आए यहां तक बूथों पे फस्टेड – बॉक्स भी नदारत मिला । जिला प्रशासन का इस तरफ ध्यान आकृष्ट किया जाता है कि इस तरफ ध्यान देने कि विशेष जरूरत है ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More