थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में सगे भांजे ने मामा को मारी गोली, मामा ने हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

संदीप गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर निवासी प्रेम नगर में 55 वर्षीय विक्रम मावी पर उनके सगे भांजे पवन भाटी ने कर दी फायरिंग में उनके पेट में गोली लगी, घटना के बाद परिजनों ने विक्रम मावी को अस्पताल ले जाना चाहा परंतु रास्ते में ही विक्रमावी ने दम थोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार मृतक विक्रम मावी एवं अपराधी पवन भाटी पर पांच आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
विक्रम मावी मर्डर केस में सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर जानकारी जुटाने में जुटी । मामा विक्रम मावी और भांजे पवन भाटी में चल रहा था प्रॉपर्टी विवाद। गोली लगने के बाद उपचार के लिए जीटीबी हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई।
