भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मां, पत्नी और मासूम बेटे-बेटियों की हत्या कर दरिंदे ने खुद को गोली से उड़ाया

0 29

राजेश पाठक की रिपोर्ट

सीतापुर। एक सनसनीखेज वाददात से उत्तर प्रदेश का सीतापुर जिला दहल गया है। जिस-जिस ने इस वारदात को सुना उसका कलेजा मुंह को आ गया। जहां एक युवक ने मां-पत्नी और 3 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। एक घर में 6 लाशें देखकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग सिंह (45) ने शनिवार रात ढाई से तीन बजे अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि अपने पूरे परिवार को खत्म करने वाले 45 साल के अनुराग को नशे की लत थी। इसके चलते उसकी माली हालत भी खस्ता थी। पूरा परिवार अनुराग की हरकतों और उसकी नशे की लत से परेशान था। वे उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजना चाहते थे, लेकिन वह तैयार नहीं था। शनिवार सुबह भी झगड़े की शुरुआत इसी बात को लेकर हुई। सुबह-सुबह नशे में धुत अनुराग की अपने भाई से कहासुनी हो गई। गर्मागर्मी बढ़ी। नौबत हाथापाई तक आई। बात इतनी बढ़ी कि भाई उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकालने लगा। इसके बाद अनुराग इतना तमतमा गया कि वह तमंचा उठा लाया।

अनुराग की पत्नी 44 वर्षीय प्रियंका छत पर भागी चली आई। गुस्से में पागल अनुराग ने अवैध तमंचे से पत्नी के ऊपर फायर कर दिया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर अनुराग की मां, 65 वर्षीय सावित्री देवी छत पर पहुंची। उसने अपनी मां को भी गोली मार दी। इसके बाद वह छत से नीचे उतरा और घर के अंदर गया। वहां उसका छोटा बेटा सो रहा था। पुलिस के मुताबिक अनुराग ने बिस्तर पर ही बेटे को गोली मार दी। पूरे परिवार को खत्म करने के बाद उसने उसी कमरे में अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस दौरान अनुराग के भाई ने भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More